
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: आज आएंगे नतीजे, जानें किस-किस के बीच हैं कांटें की टक्कर
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में मतगणना के दौरान ईवीएम में खराबी के कारण मतगणना कल तक के लिए सस्पेंड कर दी गई। जानकारी मिली है कि मतगणना के दौरान 6 ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं, मतगणना रोकने के पीछे छात्रों में विवाद की खबर भी छाई रही। बताया गया कि 6 राउंड की गिनती पूरी होने के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ की। वहीं, प्रशासन ने विवाद बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं, एनएसयूआई ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एनएसयूआई का आरोप है कि मतगणना के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की जा रही थी।
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान की जा रही थी। मतगणना के 6 चरण पूरे हो चुके थे। शुरुआती रुझान में तीन सीटों पर एबीवीपी आगे चल रही थी, जबकि अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार आगे थे। इस बीच ईवीएम में आई खराबी के कारण कई बार मतगणना बाधित रही। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। वहीं, कल हुए मतदान के दौरान छात्रों के बीच छुटपुट झड़पों के अलावा मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी की सूचनाएं जरूर मिली, जिससे कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। लेकिन समय रहते ईवीएम को बदल दिया गया। दो चरणों में हुए प्रातकालीन और सांध्य कॉलेजों में मतदान में कुल 44.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र संघ का चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा। इसका एक कारण यह है भी है कि चुनावों में पहली बार डेढ़ लाख से अधिक छात्र मतदाता हिस्सा लिया। वहीं, चुनाव संपन्न कराने के लिए 760 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी और सचिव पद के लिए 23 उम्मीदवार हैं। इनमें सबसे अधिक आठ उम्मीदवार सचिव पद के लिए हैं। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। मॉरनिंग कॉलेजों में मतदान दोपहर एक बजे तक, जबकि इवनिंग कॉलेजों में वोटिंग 3 बजे से शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चला। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ
कुल पद - 4
1999
एबीवीपी - 2
एनएसयूआई- 2
अध्यक्ष - ऋतु वर्मा
2000
एनएसयूआई- 4
अध्यक्ष - अमित मलिक
2001
एबीवीपी- 1
एनएसयूआई - 3
अध्यक्ष - नीतू वर्मा
2002
एबीवीपी- 3
एनएसयूआई- 1
अध्यक्ष - नकुल भारद्वाज
2003
एनएसयूआई - 4
अध्यक्ष - रोहित चैधरी
2004
एबीवीपी- 1
एनएसयूआई- 3
अध्यक्ष नरेंद्र टोकस
2005
एनएसयूआई4
रागिनी नायक
2006
एबीपीवी - 1
एनएसयूआई- 3
अध्यक्ष - अमृता धवन
2007
एनएसयूआई - 4
अध्यक्ष - अमृता बाहरी
2008
एबीवीपी- 3
एनएसयूआई - 1
अध्यक्ष - नूपुर शर्मा
2009
एबीवीपी - 2
एनएसयूआई- 2
अध्यक्ष - मनोज चैधरी
2010
एबीवीपी - 3
एनएसयूआई- 1
अध्यक्ष - जितेंद्र चैधरी
2011
एबीवीपी- 3
एनएसयूआई - 1
अध्यक्ष - अजय चिकारा
2012
एनएसयूआई - 4
अध्यक्ष - अरुण हुडा
2013
एबीवीपी - 3
एनएसयूआई - 1
अध्यक्ष - अमन अवाना
2014
एबीपीवी - 4
अध्यक्ष- मोहित नागर
2015
एबीवीपी - 4
सतेंद्र अवाना
2016
एबीवीपी - 3
एनएसयूआई - 1
अध्यक्ष - अमित तंवर
2017
एबीवीपी - 2
एनएसयूआई - 2
अध्यक्ष - राॅकी तुसीद
Updated on:
13 Sept 2018 01:55 pm
Published on:
13 Sept 2018 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
