18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर की आग में घी किसने डाली? भाजपा ने! डिप्टी सीएम सिंहदेव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

CG Politics News : रायपुर. राज्यसभा से लेकर सड़कों तक मणिपुर हिंसा की गूंज सुनाई दे रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
मणिपुर की आग में घी किसने डाली? भाजपा ने! डिप्टी सीएम सिंहदेव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

मणिपुर की आग में घी किसने डाली? भाजपा ने! डिप्टी सीएम सिंहदेव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

CG Politics News : रायपुर. राज्यसभा से लेकर सड़कों तक मणिपुर हिंसा की गूंज सुनाई दे रही है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रही है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बड़ा हमला बोला है। ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया हैं। वहीं आखिर में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम मोदी को लेकर लिखा कि वे इंडिया से बैखला गए हैं।

यह भी पढ़े : मणिपुर घटना पर नहीं थम रहा बवाल, AAP ने BJP के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखे video

CG Politics News : उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर लगभग 3 महीने से जल रहा है - क्यों? सामूदायिक नफऱत के कारण। केंद्र में किसकी सरकार? भाजपा की! राज्य में किसकी सरकार? भाजपा की! 83 दिनों से मौन कौन है? प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री! इस आग में घी किसने डाली? भाजपा ने! उस आग पर 'Divide and Rule' की रोटी कौन सेंक रही है? भाजपा सरकार! गरीबों से निचोड़ कर पूंजीपतियों को देश की संपत्ति कौन बेच रहा है? अंग्रेजों की मुखबरी कौन करते थे और आज की 'East India Company' कौन है? जवाब सभी को पता है!

देखें ट्वीट : https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1683755396899692544