नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में नेताओ ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। फिर चाहे वो बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का काम हो या फिर नेताओं की रैली में विरोधियों पर जुबानी हमला। कहीं मर्यादाएं तार तार हुईं तो कहीं हाथापाई की नौबत तक आ गई। इन सबके के बीच एक मुकाबला थोड़ा हटकर दिखा। ये मुकाबला था पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट का। जहां अभिनेता सनी देओल और बलराम जाखड़ के बेटे सुनील जाखड़ चुनावी मैदान में हैं। खास बात यह है कि इस मुकाबले को सनी के पिता धर्मेद्र उस वक्त दिलचस्प बना दिया जब उन्होने कहा कि मुझे पता होता सनी का मुकाबला दोस्त के बेटे से है तो मैं उसे लड़ने ही नहीं देता। खैर अब मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कल नतीजे आने हैं। लेकिन इससे पहले धर्मेंद्र ने एक बार मिसाल कायम की है।