नई दिल्ली। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू पर शुरू हुआ कांग्रेस का कहल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले सिद्धू का बयान फिर सीएम कैप्टन अमरिंदर की उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग और अब ताजा मामले ये खबर सामने आई है की आलाकमान ने एक्शन का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ दिए गए बयानों की वीडियो क्लिप रिपोर्ट के साथ मंगवाई है।