14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, बारामती दौरा रद्द, बेटी सुप्रिया ने दी हेल्थ अपडेट

Sharad Pawar Hospitalized: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 21, 2026

Sharad Pawar Nationalist Congress Party rift

शरद पवार को झटका (Photo: IANS)

NCP Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद पवार को मंगलवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय दिग्गज नेता को नियमित चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। इसके कारण उनका बारामती दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

बेटी सुप्रिया सुले बोलीं- चिंता की बात नहीं

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी दी है कि उनकी तबीयत स्थिर है और उन्हें केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए सुले ने कहा, "शरद पवार को नियमित जांच और कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत के बारे में अधिक स्पष्ट जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।"

वहीं, अस्पताल के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि पवार की स्थिति गंभीर नहीं है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले फरवरी में भी सीने में इन्फेक्शन और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वे स्वस्थ होकर वापस लौटे थे और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय हो गए थे।

बारामती दौरा रद्द, कार्यकर्ताओं में चिंता

वरिष्ठ नेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र बारामती और राज्य भर के कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। शरद पवार मंगलवार को बारामती के दौरे पर जाने वाले थे, जहां उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और बैठकें तय थीं। हालांकि, डॉक्टरों की सलाह पर इस दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अस्पताल में भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

हाल ही में व्हीलचेयर पर ली थी शपथ

बता दें कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद शरद पवार राजनीति में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई पारी की शपथ व्हीलचेयर पर बैठकर ली थी। उनके करीबियों का कहना है कि वे लगातार काम के दबाव में रहते हैं, इसलिए समय-समय पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम और नियमित जांच की सलाह दी जाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों की जांच और आराम के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।