
बेटे को गोद में लेकर पति के लिए वोट मांग रहीं हैं राजा साहब की बहू, कांग्रेस से मिला है पति क टिकट
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। आरोप और प्रत्यारोप के बीच चुनाव में कुछ रोचक तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहू अपने बेटे को गोद में लेकर पति जयवर्धन के लिए के लिए वोट मांग रही हैं। कांग्रेस ने राघौगढ़ विधानसभा सीट से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ में बाबा साहब के नाम के पुकारा जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की जीत यहां से आसान है इसके बाद भी जयवर्धन की पत्नी अपने पति के लिए लोगों के बीच जा कर वोट मांग रही हैं। मजे की बात यह है कि वह अपने बेटे को भी गोद में लेकर प्रचार कर रही हैं।
जयवर्धन ने पोस्ट की तस्वीर : पत्नी के चुनाव प्रचार की फोटो जयवर्धन सिंह ने अपने ट्विटर में पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ग्राम लट्टया, खैराई, सांकरा, कुमरया में सघन जनसंपर्क किया। हालांकि यह पोस्ट जयवर्धन सिंह ने १७ नवबंर को की थी। बता दें कि दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी चचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
विदेश से आया बेटा भी मां के लिए कर रहा है प्रचार : ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के लिए ही अपने प्रचार कर रहे हैं। शिवराज सरकार की मंत्री यशोधऱा राजे सिंधिया के लिए उनके बड़े बेटे अमेरिका से आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यशोधरा राजे के बेटे अमेरिका में रहते हैं लेकिन मां के चुनाव प्रचार के लिए अमेरिका से भारत आए हुए हैं। यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से शिवपुरी विधानसभा से उम्मीदवार बनाा है। मध्यप्रदेष विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवबंर को वोटिंग होनी है जबकि परिणाम 11 दिसबंर को घोशित किए जाएंगे।
Updated on:
19 Nov 2018 02:04 pm
Published on:
19 Nov 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
