10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या देश की वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं…प्रियंका चतुर्वेदी का तंज – इस सवाल के पीछे की कहानी है बहुत दिलचस्प

Tomato Price Hike देश मे अचानक टमाटर की कीमत में तेजी आ गई है। कुछ दिन पहले तक टमाटर 20 रुपए किलो मिल रहा था। पर अब देश के तमाम जगह टमाटर का रेट 100 रुपए किलो पहुंच गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष ने हमले शुरू कर दिए हैं। शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने देश की भाजपा सरकार में वित्त मंत्री से पूछा, क्या वो टमाटर खाती हैं?

2 min read
Google source verification
nirmala_sitharaman_priyanka_chaturvedi.jpg

Nirmala Sitharaman Priyanka Chaturvedi 

Priyanka Chaturvedi taunt Nirmala Sitharaman शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री पर बड़ा सा तंज कसते हुए एक सवाल दागा। उन्होंने ट्वीट कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा क्या वो टमाटर खाती हैं। क्या टमाटर के बढ़ते दामों का जवाब दे पाएंगी। इसके बाद कांग्रेस ने कमर कस ली और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वित्त मंत्री को निशाने पर लिया, कहा कि मैं लहसुन प्याज नहीं खाती की अपार सफलता के बाद अब जल्द ही आने वाला है कि मैं टमाटर भी नहीं खाती हूं।



मोदी की गलत नीतियों से प्रभावित हुआ टमाटर

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टमाटर, प्याज और आलू को प्राथमिकता बताय़ा था। लेकिन उनकी गलत नीतियों के कारण पहले टमाटर सड़क पर फेंका जाता है और फिर 100 रुपए किलो बिकता है।

आखिर क्यों पूछा जा रहा है यह सवाल, टमाटर खाती है...

अब यह जानें आखिर वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण से यह सवाल क्यों पूछा जा रहा है कि वो टमाटर खाती है या नहीं। तो उसके पीछे की कहानी 2019 से शुरू होती है। असल में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक जवाब का कटाक्ष है।

संसद में वित्त मंत्री के दिए बयान पर शिव सेना नेता ने मारा कटाक्ष

हुआ कुछ यूं कि साल 2019 में सदन के शीतकालीन सत्र में प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर हंगामा मचा हुआ था। विपक्ष इस मामले को लेकर वित्त मंत्री से सवाल पूछा। तो उन्होंने कहा कि ये ऐसे परिवार से आती हैं जहां प्याज लहसुन ज्यादा नहीं खाया जाता है। मेरे परिवार में बहुत ज्यादा प्याज लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है, इसलिए आप मेरी चिंता छोड़ दीजिए। इसको याद कर शिवसेना नेता ने वित्त मंत्री से सवाल पूछा।

अचानक 100 रुपए किलो बिक रहा है टमाटर

बीते कुछ दिनों में टमाटर के रेट 10-20 रुपए किलो से बढ़कर 80 से 100 रुपए प्रति किलो हो गया है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह हीट वे और तेज बारिश है। जिस वजह से टमाटर की सप्लाई में बाधा पड़ रही है।