15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत से पहले 23 देशों का दौरा कर चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप, इंडिया दक्षिण एशिया का दूसरा देश

ट्रंप 3 साल में सबसे ज्यादा 4 बार कर चुके हैं फ्रांस की यात्रा अमरीकी चुनाव से ठीक पहले कर किया भारत का दौरा पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप हैं उनके साथ

2 min read
Google source verification
trump-ivanka.jpeg

इवांका ट्र्र्ंप और डोनाल्ड ट्र्र्ंप।

नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( American President Donald Trump ) दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वो सोमवार सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति का अहमदाबाद से आगरा और फिर दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। अहमदाबाद में जोरदार स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। पीएम मोदी ( Pm Modi ) अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ट्रंप की आगवानी करेंगे। ट्रंप करीब 35 घंटे भारत में गुजारेंगे। भारत 24वां देश है जिसके दौरे पर ट्रंप आ रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने 3 साल पहले अमरीका की सत्ता संभाली थी। उन्होंने अब तक 23 देशों का दौरा किया है। जबिक तीन साल पहले अमरीकी चुनाव में ट्रंप की जीत के साथ इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि ट्रंप सबसे पहले भारत का दौरा कर सकते हैं। उसके बाद जब ट्रंप ने पहले 100 दिनों का कार्यक्रम तय किया तो कहा जाने लगा कि वो भारत आएंगे। लेकिन ट्रंप तीन साल तक नहीं आए। इस बीच पीएम मोदी कई बार अमरीका गए और वहां का दौरा किया। बता दें कि भारत दक्षिण एशिया का दूसरा देश है जिसके दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप आ रहे हैं।

73 साल में भारत दौरे पर आए 6 अमरीकी राष्ट्रपति, मिसाल बनेगी ट्रंप-मोदी की यारी

3 साल में इन देशों का दौरा कर चुके हैं ट्रंप
अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, कनाडा, चीन, फिनलैंड, इराक, इजरायल, उत्तर कोरिया, फिलीपींस, पोलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, वेटिकन सिटी, बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और वियतनाम और वेस्ट बैंक का दौरा कर चुके हैं।

4 बार कर चुके हैं फ्रांस का दौरा
ट्रंप ने पिछले तीन सालों में बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और वियतनाम की दो-दो बार यात्रा की और जापान और यूनाइटेड किंगडम का 3-3 बार दौरा किया। बीते तीन सालों में ट्रंप ने सिर्फ फ्रांस का चार बार दौरा किया। ट्रंप के ज्यादातर दौरे पर मेलानिया उनके साथ रहीं।

पिछले दो सालों में मेलानिया और राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अमरीकी युद्ध क्षेत्रों का दौरा किया जिसमें अमरीकी सैन्यकर्मी सेवारत हैं। पिछले साल उन्होंने पूर्वी अफगानिस्तान का दौरा किया और एक साल पहले उन्होंने पश्चिमी इराक का दौरा किया।

अमरीका से रवाना होने के बाद डाेनाल्ड ट्रंप बोले- 'भारत का दौरा हाेगा सबसे बड़ा इवेंट'