
BIG NEWS लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन पर भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’, मुकुल उपाध्याय भाजपा में शामिल
हाथरस। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन को टक्कर देने के लिए ब्रज में भाजपा में मास्टर स्ट्रोक दांव खेला है। कभी बसपा में कद्दावर नेता रहे, मुकुल उपाध्याय ने भाजपा जॉइन कर ली है। मुकुल उपाध्याय ने लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। मुकुल की भाजपा ज़ॉइनिंग पर लगातार अटकलें लग रही थीं। मुकुल उपाध्याय के साथ ही बसपा के पूर्व जोनल कॉर्डिनेटर ध्रुव पाराशन ने भी भाजपा ज़ॉइन की है।
कौन हैं मुकुल उपाध्याय
मुककुल उपाध्याय बसपा के पूर्व विधायक हैं। एक बार एमएलसी रहे हैं। बसपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी रहा है। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न बड़े पदों पर रहे हैं। साथ ही गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचान
मुकुल उपाध्याय ने बसपा में अहम पदों पर रहे। इसके साथ ही वह बसपा की टिकट पर गाजियाबाद से चुनाव भी लड़ चुके हैं। लंबे समय तक बसपा संगठन में काम करने के दौरान मुकुल ने ब्राह्मण चेहरे के तौर पर अच्छी पहचान बनाई। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुकुल भाजपा में आ गए हैं। लखऩऊ में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने मुकुल उपाध्याय को जॉइनिंग कराई। माना जा रहा है कि खासकर हाथरस, अलीगढ़, गाजियाबाद क्षेत्र में मुकुल के आने के बाद भाजपा ब्राह्मण वोटबैंक में अच्छी सेंधमारी कर सकती है।
पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के हैं भाई
मुकुल उपाध्याय बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई हैं। मुकुल उपाध्याय को हाल ही में बसपा से निष्काशित कर दिया गया था। इसके बाद मुकुल उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती व रामवीर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मायावती पर रुपए लेकर टिकट बेचने के आऱोप लगाए तो वहीं रामवीर उपाध्याय से जान को खतरा बताया। मुकुल उपाध्याय ने अपने भाई रामवीर उपाध्याय व भाभी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय पर पार्टी से निकलवाने के लिए षणयंत्र का आरोप लगाया था।
Updated on:
25 Feb 2019 04:27 pm
Published on:
25 Feb 2019 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
