वाघेला की पार्टी को फिलहाल निराशा
कांग्रेस के बागी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी (एआईएचसीपी) को रूझानों में 0.3 फीसदी वोट ही मिल सके हैं। उनका कोई भी उम्मीदवार किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नहीं है। पार्टी अब तक के वोट प्रतिशत में भाजपा, कांग्रेस, निर्दलीय, एनसीपी, बीएसपी और भारतीय ट्राइबल पार्टी से भी पीछे है।