राज्यसभा अध्यक्ष पर शारीरिक रूप से हमला किए जाने की संभावना की ओर इशारा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "संसद के इतिहास में कल का दिन सबसे शर्मनाक था। अगर मार्शल नहीं बचाते तो कुछ सांसद उपसभापति को भी चोट पहुंचा देते। माइक टूट गया था, एक पार्टी के नेता ने नियम पुस्तिका फाड़ दी थी। लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। माई वे ऑर द हाईवे की मानसिकता से विपक्ष ने जो शर्मनाक उदहारण कल राज्यसभा में प्रस्तुत किया वो निंदनीय है। आप उपसभापति पर हमला करेंगे, आप नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे, आप मार्शल के साथ मार पीट करेंगे और फिर लोक तंत्र की दुहाई देंगे। ये नहीं चलेगा।"