केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति ऐसी हो गई है कि कब किसकी गिरफ्तारी होगी, किस नेता के साथ कब क्या होगा, कोई नहीं जानता। उन्होंने मंगलवार को हुए पांच मानवाधिकार कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की चर्चा करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लागू करने का रास्ता प्रशस्त हो रहा है। लालू ने बिहार में कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां न कोई 'लॉ' है और न ही कोई 'ऑर्डर' है। बिहार की सरकार बिल्कुल बेकार हो गई है।