12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जज ने कहा था, लालू के लोग फोन करते हैं, RJD ने कहा- वो जज हैं महामानव नहीं

आरजेडी ने सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह को फोन करने के आरोपों का खंडन किया है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jan 05, 2018

lalu

पटना: आरजेडी ने सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह को फोन करने के आरोपों का खंडन किया है। आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि न्यायाधीश को आरजेडी के किसी नेता ने फोन नहीं किया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अगर किसी ने ऐसा किया है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वो जज हैं महामानव नहीं
पटना में तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि आरजेडी के किसी नेता ने न्यायाधीश को फोन नहीं किया है। अगर किसी ने फोन किया था तो 'जज' मौन क्यों हैं? जज को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा, "जज साहब ने कहा है कि उन्हें आरजेडी के लोगों ने फोन किया तो जज साहब को नाम बताना चाहिए कि किसने फोन किया। वो जज हैं 'महामानव' नहीं।


जज ने कहा था- लालू के शुभचिंतक करते हैं फोन
बता दें कि चारा घोटाले के एक मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद को रांची में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को सजा नहीं सुनाई थी। इस दौरान लालू और न्यायधीश के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें लालू प्रसाद ने कहा, "सर, सबकुछ सही हो जाए, अगर किसी के पास ठंडा दिमाग हो। इस पर न्यायाधीश ने कहा, "मैं किसी की नहीं सुनता। आपके शुभचिंतकों के फोन बहुत दूर-दूर से आते हैं।


चारा घोटाला में दोषी हैं लालू
बता दें कि चारा घोटाले में दोषी कराए दिए गए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने के लिए गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। यहां लालू के वकील की दलील दी कि, सीबीआई कोर्ट उनकी सजा एक दिन के लिए टाल दे। इसके बाद लालू यादव को दुबारा जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि करीब 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के अलावा 16 अन्य आरोपी भी हैं, जिनके लिए आज सजा का ऐलान होगा। लालू यादव समेत सभी 16 आरोपी सीबीआई अदालत में आज भी पेश हुए है।