
,,
नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रहे वैजनाथ पाटिल का आज यानी शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
वैजनाथ लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनको बंगलूरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
वैजनाथ पाटिल की गिनती कर्नाटक के दिग्गज नेताओं में होती थी। वह 1984 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े की सरकार में बागवानी मंत्री रहे थे।
जिसके बाद 1994 में बनी एचडी देवेगौड़ा की सरकार में भी उन्होंने शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाली।
आपको बता दें कि वैजनाथ मूल रूप से कर्नाटक के बीदर के रहने थे, लेकिन वह बाद में कलाबुरागी जिले के चिंचोली तालुक में आकर बस गए थे।
वैजनाथ पाटिल की पहचान कल्याण कर्नाटक (उत्तर पूर्व) के पिछड़े क्षेत्र से भी जुड़ी है।
दरअसल, उन्होंने इस क्षेत्र को संविधान के आर्टिकल 371 के तहत विशेष दर्जा दिलाने की मांग उठाई थी। यह नहीं पाटिल ने पूरे दो दशक तक इस आंदोलन को आगे बढ़ाया।
Updated on:
02 Nov 2019 10:51 am
Published on:
02 Nov 2019 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
