फ्रांसिस डिसूजा ने कहा कि गोवा भाजपा में कुछ लोग हैं उनको पार्टी से निकलवाने की कोशिश में साल 2012 से ही लगे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने 5 साल के लिए उन्हें चुना है, इसलिए विधायक के पद से वे इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये सीएम का अधिकार है कि किसे कैबिनेट में रखते हैं और किसे निकालते हैं। डिसूजा ने कहा कि सीएम के फैसले में किसी का दखल नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के कामकाज के तरीके की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी से सलाह नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को कभी यह सलाह नहीं देंगे कि भाजपा में शामिल हो। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल दो मंत्रियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था।