
आरजेडी के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Election 2020 ) को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अब ये स्टार प्रचारक पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के साथ प्रत्याशियों को जीत दिलाने में मदद करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गांधी परिवार के करीबी केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashokm Gehlot ) और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) का नाम भी शामिल है।
दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की अशोक नगर विधानसभा उपचुनाव में राज्य के खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को कांग्रेस ने अपना पर्यवेक्षक बनाया है।
आपको बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के मतदान के लिए 28 अक्टूबर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 12 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
27 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती
इस बार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल है और अपने कोटे के 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2015 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी। इसलिए कांग्रेस के सामने पहले से ज्यादा सीटें जीतने की चुनौती है। कांग्रेस के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा।
Updated on:
10 Oct 2020 10:01 pm
Published on:
10 Oct 2020 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
