8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणाः भाजपा के खट्टर दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री! 9 में से 8 निर्दलियों का बिना शर्त समर्थन

कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ले सकते हैं चंडीगढ़ में शपथ। कांडा की हुई अमित शाह, अनिल जैन और मनोहर लाल से बात। 48 विधायकों के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे मनोहर लाल खट्टर।

2 min read
Google source verification
next chief minister

अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी भी आ रहे हैं। ताजा रुझान और आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में किसी भी पार्टी को जनता का बहुमत नहीं मिला है। हालांकि ताजा समीकरण देखें तो भाजपा की सरकार बनना तकरीबन त है। इसकी वजह 9 में से 8 निर्दलियों द्वारा भाजपा को बिना शर्त समर्थन देना है। इनमें हरियाणा लोकगीत पार्टी के विजेता विधायक गोपाल कांडा भी शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति यह बताती है कि भारतीय जनता पार्टी की तकरीबन 40 सीटों पर जीत तय है। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में सत्ता का जादुई आंकड़ा 46 सीटों का है। भाजपा के पास अकेले 40 सीटें हैं जबकि 8 निर्दलियों ने भी अपना समर्थन देकर इस आकड़े को 48 पहुंचा दिया है। यानी भाजपा के पास समर्थन है और सरकार बनना तय है।

वहीं, कांग्रेस को फिलहाल 31 सीटों पर जीत हासिल होती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 10 सीटों पर विजय हासिल करती दिख रही है। ऐसे में यह दोनों दल मिलकर भी बहुमत के आंकड़े से 5 सीटें दूर होंगे क्योंकि इनका जोड़ 41 आता है और जादुई आंकड़ा 46 का है।

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह से आते रुझान और परिणाम देखकर पहले तो हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि आगे चल रहे 10 या 9 निर्दलीय विधायक ही सत्ता की चाबी माने जा रहे थे। शाम को इन्होंने घोषणा भी कर दी और भाजपा को बिना किसी शर्त समर्थन देने का पत्र भी जारी कर दिया।

वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिन में ही घोषणा कर दी थी कि वह शाम को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उस वक्त ही चर्चा शुरू हो गई थी कि भाजपा के पक्ष में निर्दलीय विधायकों का आना तय है।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम मनोहर लाल खट्टर 48 विधायकों के साथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार को ही खट्टर चंडीगढ़ में शपथ ले सकते हैं।

उधर, हरियाणा लोकगीत पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने बताया कि समर्थन देने को लेकर उनकी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अनिल जैन और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात हो चुकी है।