9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा चुनाव: नूंह में Congress-BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, 3 बजे तक 37.58 फीसदी मतदान

शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए 75 हजार सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात 90 सीटों पर कुल 1169 उम्मीदवार मैदान में 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार 570 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

3 min read
Google source verification
haryanavoting.jpg

नई दिल्‍ली। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में सोमवार सुबह से मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान मेवात के नूंह में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों में झड़प की घटना सामने आई है। पथराव और गोली की इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। दूसरी तरफ सुबह सात बजे से तीन बजे हरियाणा में 37.58 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।

इससे पहलेे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में मतदान किया। पूर्व सीएम हुड्डा ने गढ़ी-सांपला-किलोई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सियासी रूप से रोहतक में उनका दबदबा माना जाता है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया।





















































हरियाणा विधानसभा में वोट प्रतिशत
क्रम संख्‍यासमयवाेेेट प्रतिशत
1.दोपहर 3 बजे37.58%
2.दोपहर 2 बजे36.96%
3.दोपहर 1 बजे34.38%
4.दोपहर 12 बजे25%
5.सुबह 10 बजे8.73%
6.सुबह 9 बजे3.44%

शांतिपूर्ण और बेहतर माहौल में मतदान के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने लोगों से अपने मतदान केंद्र पर किसी डर और भय के बिना जाने तथा मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि हरियाणा पुलिस ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

मतदाताओं की सुरक्षा के लिए 75 हजार जवान तैनात

डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है और सुचारू एवं बिना किसी गड़बड़ी के मतदान के लिए 75 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदेश में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी सीटों को मिलाकर कुल 1169 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला और उनका परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर सिरसा में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे।

गुरुग्राम के अंतर्गत आने वाले बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 286 पर एक घंटे बाद वोटिंग शुरू हो पाई है. वहीं, बूथ नंबर 303 पर 25 मिनट बाद वोटिंग शुरू हो पाई है. इन दोनों बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत आई थी.

योगेश्वर दत्त ने किया मतदान

चर्चित पहलवान और ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। योगेश्वर ने सोनीपत में अपना वोट डाला। योगेश्वर इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ रहे हैं। योगेश्वर को बीजेपी ने बरौदा सीट से टिकट दिया है। ये एक ऐसी सीट है जहां से बीजेपी को कभी जीत नहीं मिली है।

कुमारी शैलजा ने हिसार में किया मतदान

हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी अपना वोट डाल दिया है. शैलजा ने हिसार के यशोदा पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपने मत का इस्तेमाल किया. बता दें कि कुमारी शैलजा को चुनाव से ठीक पहले हरियाणा की कमान सौंपी गई है, जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस में फूट भी देखने को मिली और पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह तंवर ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया.

करनाल से मनोहर लाल खट्टर हैं चुनावी मैदान में

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव मैदान में डंटे हैं। अनिल विज अंबाला कैंट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से और रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव लड़ रहे हैं। JJP के दुष्यंच चौटाला ने उचाना कलां से मैदान में हैं।

1.82 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

बता दें कि हरियाणा में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार 570 है। इनमें 97 लाख 74 हजार 543 पुरुष, 85 लाख 7 हजार 775 महिला, 252 थर्ड जेंडर, 724 एनआरआई मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर्स हैं।

आयु के हिसाब से देखें तो 3,82,446 मतदाताओं की उम्र 18-19 वर्ष के बीच है। 20-29 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 40,67,413 है, तो 30-39 आयुवर्ग में 44,92,809 मतदाता हैं। 40-49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 35,67,536, 50-59 वर्ष के 27,90,783 वोटर्स हैं। 70-70 वर्ष के मतदाताओं की तादाद 8,22,958 जबकि 80 वर्ष से ज्यादा के मतदाताओं की संख्या 4,18,961 है

बादशाहपुर सबसे बड़ी विधानसभा सीट

मतदाता संख्या के लिहाज से प्रदेश में सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर है और यहां पर 3 लाख 96 हजार 281 वोटर्स हैं। वहीं 1,44,066 वोटर्स के साथ नारनौल सबसे कम मतदाता वाली विधानसभा सीट है। उम्मीदवारों के हिसाब से हांसी में सर्वाधिक 25 और अंबाला कैंट व शाहबाद में न्यूनतम 6-6 प्रत्याशी हैं।