सदन ही कार्रवाई का सक्षम प्राधिकारी
योगेंद्र नारायण ने पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान एक हॉर्स ट्रेडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त मामले में जब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो अदालत ने उस पर सुनवाई की। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालती आदेश चौकाने वाला आया। अदालत ने साफ कर दिया कि यह सदन का मामला है। इसलिए इस मामले में लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद ही कार्रवाई करने में सक्षम प्राधिकार है। अदालती प्रक्रिया के तहत सजा का प्रावधान नहीं है। शीर्ष अदालत ने उस समय अपने आदेश में कहा था कि अगर कोई जनप्रतिनधित पैसा लेकर संबंधित पार्टी के पक्ष में मतदान कर देता है तो उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सदन उसे अयोग्य करार दे सकता है।