26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवंत मान आज लेंगे ऐतिहासिक फैसला, जानिए AAP ने शपथ समारोह में कितना पैसा किया खर्च

पंजाब में सरकार बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी इतिहास रचने में जुटी हुई है। बंपर जीत के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि किसी मुख्यमंत्री ने राजभवन में शपथ ना लेकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ ली। भगवंत मान के शपथ समारोह में भी आप ने जमकर खर्च किया है।

2 min read
Google source verification
How Much Aap Spend On Oath Ceremony of Bhagwant Mann

How Much Aap Spend On Oath Ceremony of Bhagwant Mann

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता हासिल कर ली है। इस जीत के लिए पार्टी ने जीतोड़ मेहनत की, जिसके नतीजा पंजाब की जनता के बंपर वोट को तौर पर मिला। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी लगातार पंजाब में इतिहास रचने में जुटी है। बंपर जीत के बाद भगवंत मान का शपथ समारोह भी चर्चा का विषय रहा। पहली बार सीएम ने राजभवन की बजाय भगत सिंह के पैतृक गांव में सीएम पद की शपथ ली। खास बात यह है कि आप ने भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर खर्च किया है।


आम आदमी पार्टी अपनी थीम लाइन से हटकर फिजूलखर्च और तड़क-भड़क पर ज्यादा फोकस करती नजर आई। जबकि पार्टी की जिस राह पर चलती है वो आम आदमी की राह है। यानी खुद से ज्यादा आम जनता की चिंता।

यह भी पढ़ें - भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए क्या-क्या दी जाएंगी सुविधाएं?

इतना किया गया खर्च

आप ने भगवंत मान के शपथ समारोह को ‘ऐतिहासिक’ बनाने के लिए बाकायदा दो-ढाई करोड़ रुपए का बजट सरकार से मंजूर कराया। यानी भगवंत मान की ताजपोशी के लिए आप ने पानी की तरह पैसा बहाया है।

केजरीवाल के रोड शो पर 61 लाख फूंके

पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का जश्न भी पार्टी ने जमकर मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो पर 61 लाख और दो दिन की मीडिया कवरेज पर 85 लाख रुपए खर्च किए गए।

शपथ समारोह और पार्किंग के लिए शहीद भगत सिंह के स्मारक के आस-पास लगते 45 खेत किराए पर लिए गए। इसमें से पार्किंग के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली 50 एकड़ जमीन को साफ किया गया। यहां अधिकतर गेहूं की हरी फसल लगी हुई थी।

किसानों के इसके बदले में प्रति एकड़ 46,000 रुपए का मुआवजे का भरोसा दिया गया। शपथग्रहण के पंडाल में करीब 40 हजार कुर्सियां लगीं। यहां 25 हजार गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई।


सूत्रों के हवाले से मीडिया हाउस ने एक विज्ञप्ति को ट्विटर पर साझा करते हुए दावा किया है कि शपथ समारोह पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

इसके साथ ही दिल्ली और पंजाब के हर न्यूज पेपर में पूरे पन्ने का विज्ञापन छपवाया गया जिसका खर्च करोड़ों में बताया जा रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब के चंडीगढ़, पंचकुला, जलंधर और अन्य शहरों में भी अखबारों में पहले पन्ने का विज्ञापन प्रकाशित कराया गया।


एक सूची सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने किस मीडिया को कितना पैसा दिया है। इसमें पैसा और जीएसटी का लेख-जोखा दर्शाया गया है।

'आज ऐसा फैसला लूंगा, जो कभी नहीं लिया गया'

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि वे 17 मार्च को एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं।

मान ने ट्वीट कर लिखा- 'पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा. पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा. कुछ ही देर में एलान करूंगा।'

यह भी पढ़ें - कभी कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बने पंजाब के नए सीएम, जानिए कैसी है पर्सनल लाइफ