3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुमायूं की बाबर को सलाह पर कांग्रेस नेताओं का तंज

वे सदियां भूल जाते हैं, सैनी तो सिर्फ 25 साल भूले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Kumar

•

Updated: 27 Jul 2018, 4:39 PM IST

Babar-Humau

हुमायूं की बाबर को सलाह पर कांग्रेस नेताओं का तंज

नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के हुमायूं की अपने पिता बाबर को सलाह दिए जाने वाले बयान पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेतृत्व पर तंज किया है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदियों के फासले को भूल जाते हैं तो फिर सैनी की 25 साल की भूल ज्यादा बड़ी नहीं है। पार्टी के नेताओं ने कहा है कि राजस्थान में हार को करीब देखकर भाजपा नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

अलवर सांसद डॉ. करण सिंह यादव का कहना है कि जब प्रधानमंत्री कबीर, गुरुनानक और गुरु गोरखनाथ के जन्म और मृत्यु के बीच सदियों के फासले को दरकिनार कर यह कह सकते हैं कि अलग-अलग सदियों में जन्मे ये संत एक साथ बैठकर चर्चा करते थे तो सैनी ने सिर्फ बेटे से 25 साल पहले मर चुके पिता बाबर को सलाह ही तो दिलाई है। यादव ने चुटकी ली कि जो सलाह पिता बाबर ने बेटे हुमायूं को दी, उसे बेटे की सलाह बताकर सैनी ने साबित कर दिया कि उनका इतिहास का ज्ञान कितना अधिक है।

कांग्रेस के ओडिसा प्रभारी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि इतिहास के साथ ऐसा खिलवाड़ यह साबित करता है कि राजस्थान में आसन्न हार को देखकर भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे इतिहास की मनमानी व्याख्या पर उतर आए हैं।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश का कहना है कि लगता है कि हुमायूं ने यह बात सैनी के सामने कही होगी तभी वे इतने विश्वास से ऐसा कह रहे हैं। भाजपा जिस दिन से सत्ता में आई है, उसके अनेक नेताओं ने इतिहास की ऐसी व्याख्या पेश की है जिसका कोई ओर-छोर नहीं होता। जबकि हकीकत ये है कि भाजपा के राज में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार और अन्याय हुए हैं। जहां तक गाय का सवाल है तो जिस दिन सैनी बयान दे रहे थे, उसी दिन कोटा में 27 गायों की मौत हुई। इससे पहले जयपुर में सैंकड़ों गाय मर चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि मदन लाल सैनी ने मॉब लिंचिंग पर यह बयान दिया था कि हुमायूं ने मरते समय बाबर को कहा था कि भारत में राज करना है तो गाय, ब्राह्मण और औरतों का सम्मान करना। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हुमायूं बाबर का बेटा था और यह सलाह बाबर ने मरते समय हुमायूं को दी थी। बाबर और हुमायूं की मृत्यु के बीच २५ साल का फासला था।