
नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद गैंगरेप को लेकर पूरे देश में भूचाल की स्थिति है। महिला सुरक्षा और रेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर देशभर प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। दूसरी तरफ बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आवास पर प्रदर्शन करने जा रही भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सीएम से जवाब मांगने जा रहीं थी तृप्ति
सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई सीएम केसीआर के आवास तक पहुंच पाती पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तृप्ति देसाई ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के पास शादियों में शामिल होने का समय है लेकिन उनके पास पीड़िता के परिवार के पास जाने का समय नहीं है। हम सीएम कार्यालय जा रहे हैं और उनसे हैदराबाद गैंगरेप का जवाब मांगेंगे।
कौन हैं तृप्ति देसाई?
कर्नाटक के बेल्जियम जिले के निपानी तलुका में जन्मीं तृप्ति की स्कूलिंग पुणे के विद्या विकास विद्यालय से हुई। 8 साल की उम्र में परिवार के साथ कोल्हापुर से पुणे शिफ्ट हुई। मुंबई की SNDT महिला यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया लेकिन डिग्री कोर्स पूरा करने से पहले ही पारिवारिक कारणों से कॉलेज छोड़ना पड़ा। इसके बाद में संस्था क्रांतीवीर झोपड़ी विकास संघ की प्रेजीडेंट बनीं। इस दौरान वे स्लम इलाकों पर काम करती थीं।
इसके बाद उन्होंने भूमाता ब्रिगेड संस्था की स्थापना की, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। वे पहली बार 2007 में लाइम लाइट में तब आईं जब उन्होंने अजीत को-ओपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजीत पवार पर 50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद वे 2012 के सिविक इलेक्शन में बालाजी नगर वार्ड से बतौर कांग्रेस कैंडिडेट खड़ी हुई।
Updated on:
04 Dec 2019 03:03 pm
Published on:
04 Dec 2019 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
