16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga Day पर भाजपा सरकार के मंत्री एकसुर में बोले, पीएम मोदी ने योग के साथ वसुधैव कुटुम्बकम को जोड़ा

International Day of Yoga आज 21 जून है। 21 जून 2023 को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे दुनिया में मनाया जा रहा है। योग का आज दुनियाभर में डंका बज रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भारतीय समय के अनुसार बुधवार शाम साढ़े पांच बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इधर भारत में भाजपा सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग शहरों में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। योग करने के बाद भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्रियों ने एक सुर में कहा, पीएम मोदी ने योग के साथ वसुधैव कुटुम्बकम को जोड़ा है।

3 min read
Google source verification
pm_modi.jpg

पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। इस योग दिवस समारोह में करीब 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 2014 में प्रधान मंत्री मोदी के कार्यकाल के पहले ही साल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी.20 समिट की थीम भी वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर रखी गई है। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड वन हेल्थ रखी गई है। इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ओशन रिंग ऑफ योगा ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।



जो जोड़ता है वो योग है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर रखी गई है।

यह भी पढ़ें - 9th International Day of Yoga : बीते छह योग दिवस में पीएम मोदी की देखें तस्वीरें

अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है विश्व - राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। एक राष्ट्र एक संस्कृति के रूप में यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व अब हमारी संस्कृति को स्वीकार कर रहा है और इसे अपना रहा है।

दुनिया में योग के प्रति लोगों का बढ़ रहा आकर्षण - मनसुख मांडविया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, दुनिया में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। दुनिया में कहीं भी योग होता है तो योग करने वाले लोगों के मन में हिंदुस्तान का नाम आता है क्योंकि यह हमारी विरासत है।

भारत का बढ़ रहा प्रभाव - पीयूष गोयल

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आज गर्व का दिन है कि आज प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का बढ़ता हुआ प्रभाव दिखाता है।

पूरा विश्व एक परिवार - अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने योग के साथ हमारे सांस्कृतिक धरोहर वसुधैव कुटुम्बकम को जोड़ा है यानि पूरा विश्व एक परिवार है।

अपने आप को देश से अलग समझते हैं कुछ लोग - अनुराग ठाकुर

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, हम पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग अपने आप को देश से अलग समझते हैं लेकिन यह उनकी मानसिकता हैण्ण्ण्अमेरिका के राष्ट्रपति मोदी जी के लिए रात्रिभोज कर रहे हैं और दूसरी बार मोदी जी दोनों हाउस को संबोधित करेंगे, यह एक ऐतिहासिक पल है।

आज गर्व और सौभाग्य का क्षण - जेपी नड्डा

गुरुग्राम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस मनाएंगे। वहां से वे पूरी दुनिया को संदेश देंगे, यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में कुछ लोगों को फ्री योगा क्लास पसंद नहीं आया इसलिए बंद कराया : केजरीवाल

जो योग करता है वह महसूस कर सकता है अंतर - मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में कहा, जब हम वसुधैव कुटुम्बकम कहते हैं तो यह सिर्फ कहने के लिए नहीं है बल्कि हम इसे मानते भी हैं। यह कुछ ऐसा है जिस पर आप कार्य करते हैं और हमने किया है जो भी योग करता है वह अंतर महसूस कर सकता है।

यह भी पढ़ें - योग की दिवानी हैं देश के ये महिला सांसद, देखे तस्वीरें