4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयराम रमेश बोले- विपक्ष को परेशान करने के लिए मोदी-शाह के पास है सीबीआई, ईडी और आयकर वाला त्रिशूल

एक दिन पहले नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी से हटा दिए गए थे जयराम रमेश एनआरसी को बताया एक मानवीय समस्‍या चिदंबरम के मामले में भी की थी पीएम मोदी की आलोचना

2 min read
Google source verification
jay ram ramesh

नई दिल्‍ली। नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी से निकाले जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि मोदी और शाह के हाथों में एक शक्तिशाली त्रिशूल है। इस हथियार के नोंक पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग हैं। इन्‍हीं हथियारों का उपयोग विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

संजय राउत बोले- सीएम तो शिवसेना का ही होगा, विधायकों को होटल में शिफ्ट करने की

एक गंभीर समस्‍या है एनआरसी

जयराम रमेश ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर कहा कि अगर इसे लागू किया गया तो सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वोत्तर के राज्यों को होगा। कांग्रेस एनआरसी का विरोध करेगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एनआरसी की वजह से असम के लोगों के सामने एक बड़ी मानवीय समस्या पैदा हो गई है। कहा जा रहा था कि असम में एक करोड़ से अधिक अवैध प्रवासी रहते हैं। लेकिन एनआरसी की फाइनल लिस्ट में सिर्फ 19 लाख लोग बांग्‍लादेशी निकले।

सरकार बनाने में विफल शिवसेना को सता रहा है इस बात का डर, होटल में शिफ्ट हो सकते हैं पार्टी

नेहरू मेमोरियल से हटाए गए जयराम रमेश

बता दें कि बुधवार को जयराम रमेश को मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से बाहर निकाल दिया था। इस पर जयराम रमेश ने कहा था कि अब एनएमएमएल, नागपुर मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी बन गया है। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया था।

इससे पहले पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर जयराम रमेश ने कहा था कि उनके खिलाफ लगातार चरित्र हरण का अभियान चलाया गया है। इस मामले में अभी तक सरकार की ओर से एक भी सबूत नहीं रखा गया है।

मराठवाडा क्षत्रप शरद पवार बोले- शिवसेना के पास नहीं हैं 175 विधायक, इस बार अमित शाह की