4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ‘पप्पू’ और गौरव गोगोई ‘छोटा पप्पू’ है – असम सीएम हिमंत सरमा ने दिया विवादित बयान

Himanta Biswa Sarma statement: असम में 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

2 min read
Google source verification
Himanta Biswa Sarma statement, Rahul Gandhi Pappu remark, Gaurav Gogoi chhota Pappu,

हिमंत बिस्व सरमा ने दिया विवादित बयान (Photo-IANS)

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और गौरव गोगोई को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पप्पू हैं और गौरव गोगोई छोटा पप्पू है। जो लोग कहते हैं कि वे हिमंत बिस्व सरमा को गिरफ्तार करेंगे, उनके लिए यह सँभव नहीं हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए उन्हें दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। इस जन्म में यह नहीं हो सकता। कई जन्म लेने के बाद ही वे हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कुछ कर पाएंगे।

गौरव गोगोई पर लगाया गंभीर आरोप

सीएम हिमंत सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई के पाकिस्तान के मीडिया से संबंध हैं और वहां की मीडिया में उनके समर्थन में चर्चा हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी मीडिया में असम चुनाव को लेकर टॉक शो हो रहे हैं और गोगोई को क्लीन चिट दी जा रही है। इससे उनके पाकिस्तान कनेक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस को हार का हुआ अंदाजा

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को अपनी हार का अंदाजा हो चुका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जानते हैं कि वे चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए जनता को लुभाने के लिए उन्होंने यहां दो-दो सभाएं कीं।

ओवैसी पर भी साधा निशाना

सीएम सरमा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी का चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही कहा कि उनके किसी भी नारे का असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे नारे ही चलेंगे।

बीजेपी की बनेगी सरकार

बीजेपी की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए सरमा ने कहा कि पार्टी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सिलचर और उदरबंद सीटों पर बीजेपी 50 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेगी और राज्य में 90-100 सीटें हासिल करेगी।

गौरतलब है कि असम में 126 सीटों पर 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है। बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी गठबंधन को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।