महागठबंधन का पलटवार, माफी मांगे जदयू
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के विवादित बयान के बाद महागठबंधन के नेताओं ने जमकर पलटवार किया है। राजद के विजय प्रकाश ने कहा कि राजद में सीता व राधा पैदा लेती हैं, न कि शूपर्णखा। दरअसल, जदयू ही राक्षसी समाज है। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि किसी महिला के बारे में ऐसा कहना पूरे महिला समाज का अपमान है। इसके लिए जदयू को माफी मांगनी चाहिए।