10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर मतदान संपन्न, गुमला में नक्सली हमला

झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे पहले चरण की वोटिंग 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

less than 1 minute read
Google source verification
झारखंड विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड विधानसभा चुनाव: 13 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की के लिए मतदान हुआ । 13 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से वोटिंग हुई । मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। इधर बड़ी खबर आ रही है कि गुमला में नक्सलियों ने पुल को उड़ा दिया है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इन सीटों पर हो रही वोटिंग

मतदान केंद्रों सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। पहले चरण के चुनाव में चतरा, गुमला, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिशुनपुर, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: संसद में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का रखा प्रस्ताव

पहले चरण के चुनाव में 189 प्रत्याशी मैदान में हैं। 15 महिला प्रत्याशी शामिल है।जबकि चतरा में सबसे कम सिर्फ 9 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं।

पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे। जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर और पांचवे चरण के लिए 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान होगा।