11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त, 12 दिसंबर को मतदान

झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव खत्म 7 विधानसभा सीटों पर 12 दिसंबर को होंगे मतदान पांच चरणों में हो रहा है झारखंड विधानसभा चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification
voting

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया। चुनाव यहां के आठ जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर 12 दिसंबर को होंगे।

यह भी पढ़ें-निर्भया के रेपिस्ट का हैरान करने वाला बयान, दिल्ली में प्रदूषित हवा-पानी से मर रहे लोग, फांसी देने की क्या जरुरत

बता दें कि तीसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में तीन मंत्री सी.पी. सिंह, रामचंद्र शाही और नीरा यादव शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव मैदान में हैं।

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, इन 17 सीटों में भाजपा ने 10, झामुमो ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी। इन सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं हैं।

वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना अंतिम प्रयास किया।

यह भी पढ़ें-तिरुपति बालाजी पहुंचे ISRO चीफ के सिवन, PSLV C48 के सफल प्रक्षेपण के लिए की पूजा-अर्चना

बता दें कि तीसरे चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, गोमिया, धनवार, रामगढ़, बड़कागांव, रांची, हटिया, सिल्ली, हजारीबाग, मांडू, बढ़ी, बेरमो, इचागढ़, खिरजी, सिमरिया और कांके में चुनाव होंगे।