हेमंत सोरेन के पीएम मोदी पर तंज कसने के बाद सियासत गर्मा गई है। इस तंज पर पलटवार करते हुए असम के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब दिया है, आपका यह ट्वीट न सिर्फ न्यूनतम मर्यादा के खिलाफ है बल्कि उस राज्य की जनता की पीड़ा का भी मजाक उड़ाना है, जिनका हाल जानने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया था। बहुत ओछी हरकत कर दी आपने. मुख्यमंत्री पद की गरिमा भी गिरा दी।'