
नई दिल्ली। महाराष्ट्र चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस की भूमिका काफी अहम हो गई है। फिलहाल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए सबकी नजरें कांग्रेस पर जा टिकी हैं। चार बजे कांग्रेस ने महाराष्ट्र के विधायकों के साथ बैठक शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि कभी भी बड़ा ऐलान हो सकता है। लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका भी लगा है।
दरअसल ये झटका कांग्रेस को महाराष्ट्र में नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला राज्य में लगा है। जी हां झारखंड से कांग्रेस के लिए काफी बुरी खबर सामने आई है।
झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र कांग्रेसी नेता अजय कुमार दुबे का निधन हो गया है। अजय कुमार को सांस लेने में तकलीफ के बाद तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया था।
चिकित्सकों की मानें तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
जहां उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टर विजय मिश्रा और डॉ अनुपम कुमार ने सोमवार दोपहर 1:23 बजे उनके अंतिम सांसें लेने की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि अजय कुमार ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर पलामू जिला के विश्रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। अजय दुबे के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर है।
Published on:
11 Nov 2019 04:31 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
