27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड चुनाव परिणाम: झरिया में देवरानी पर भारी पड़ी जेठानी

इसी सीट पर हमेशा से सूर्यदेव सिंह परिवार का रहा है वर्चस्‍व 2014 में इस सीट पर बीजेपी के संजीव सिंह की हुई थी जीत

2 min read
Google source verification
ragini purnima singh

नई दिल्‍ली।झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election ) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को करारा झटका लगा है। झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने जहां बहुमत का आंकड़ा छू लिया है वहीं बीजेपी 2014 की तुलना में आठ सीट पिछड़कर 29 पर पहुंच गई है। इस बीच झरिया सीट पर भी बीजेपी केा हार का मुंह देखना पड़ा है।

इस सीट पर सियासी लड़ाई में देवरानी ( BJP Ragini Singh ) और जेठानी ( Congress Purnima Singh ) के बीच रही है। इस लड़ाई में भी जेठानी पूर्णिमा सिंह करीब-करीब जंग जीत चुकी हैं।

बता दें कि अनुराग कश्यप की मशहूर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में रामाधीर सिंह का किरदार इसी परिवार के मुखिया और बाहुबली सूर्यदेव सिंह की जिंदगी पर आधारित था। झरिया विधानसभा सीट पर बाहुबली सूर्यदेव सिंह के सिंह मेंशन ( धनबाद का चर्चित घराना ) का प्रभाव रहा है। वर्तमान में बीजेपी के टिकट पर संजीव सिंह यहां के विधायक हैं। संजीव अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं।

बीजेपी ने इस सीट पर संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को मैदान में उतारा। ऐसे में देवरानी और जेठानी आमने-सामने आ गईं। वासेपुर की बहुरानी और जेठानी के मैदान में उतरने से झारखंड चुनाव में भी एक तरह से तड़का लग गया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान ये सीट काफी चर्चा में रही।

2014 में बीजेपी के संजीव सिंह की हुई थी जीत

2014 के विधानसभा चुनावों में जहां बतौर बीजेपी प्रत्याशी संजीव सिंह ने चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। नीरज और संजीव दोनों कोयलांचल के बाहुबली परिवारों से रिश्ते में चचेरे भाई थे। बाद में नीरज सिंह की हत्या कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग