नई दिल्ली। एक तरफ बाढ़ और कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) का कहर देशभर में जारी है तो दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Elections 2020 ) को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। राजनीतिक दलों के बीच सीट आवंटन को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJp National President JP Nadda ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से साफ कर दिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ) के नेतृत्व में लड़ेंगे।