28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेपी नड्डा बोले – बिहार का भविष्य तय करेगा यह चुनाव

  बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प लिया है। हमारी सरकार ने विकास के काम किए, आगे भी करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
jp nadda

बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प लिया है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने दरभंगा में चुनाव जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2020 बिहार के भविष्य का मसला है। इसलिए आप लोग मतदान उसी के पक्ष में करें जो विकास का काम करने वाला हो। बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार का बनाने का संकल्प लिया है।

क्या आप ऐसे लोगों की सरकार बनाएंगे?

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार में विकास के काम कर दिखाए हैं। इसके उलट राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं का कहना है कि हमारी सरकार बनी तो हम कानून का राज लाएगे। मैं, पूछता हूं जब बिहार में 15 साल हिार में लालू जी का राज था तब लाठी वो लाठी को भांजते थे। जंगलराज में ठेकेदारों को मौत के घाट उतारा जाता था, इंजीनियरों को मारा जाता था, अपहरण उद्योग चलता था। आज आरजेडी और माले दोनों मिल गए हैं। इनके साथ कांग्रेस पार्टी भी है। क्या ऐसे लोगों को लाएंगे आप चुनाव में?

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग