29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur politics: शहर की सडक़ों, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, शुद्ध पेयजल व सफाई व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी, निगम कार्यालय का किया घेराव, आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं
2 min read
Google source verification
Youth Congress protest in Ambikapur Nigam

Ambikapur news, बैरिकेड तोडक़र निगम दफ्तर जाते कांग्रेसी (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। शहर की जर्जर सडक़ों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों समेत विभिन्न मूलभूत समस्याओं का आरोप लगाकर मंगलवार को युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय (Ambikapur Nagar Nigam) का घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए निगम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। हालांकि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर निगम परिसर के मुख्य गेट तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बाद युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप से मिलकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

युवा कांग्रेस (Youth Congress Ambikapur) का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शहर की अधिकांश सडक़ें बारिश में जर्जर हो चुकी हैं और जगह-जगह बने गड्ढों से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है, जबकि रिंग रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं।

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों का सात से आठ माह से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की भी मांग उठाई। युवा कांग्रेस के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Ambikapur Youth Congress: प्रतिनिधिमंडल से चर्चा आज

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप (Ambikapur Nigam Commissioner) ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को बुलाया गया है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव होगा, उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर में नियमित सफाई कराई जा रही है। बारिश के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है और पानी कुछ समय के लिए मटमैला हो सकता है, लेकिन नागरिकों को शुद्ध पेयजल ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग