28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Ambikapur crime news: 3 दिन पूर्व वन विभाग के कर्मचारियों ने फांसी पर लटकी देखी थी सड़ी-गली लाश, गले में तार से कई बार लपेटकर बनाया गया था फंदा, शव निकालकर परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया
3 min read
Google source verification
Shubham Kashyap dead body remove from grave

Ambikapur news, महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर शुभम कश्यप का निकाला गया शव (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के महामाया पहाड़ में 25 जुलाई को एक युवक की सड़ी-गली लाश मिली थी। उसका सिर पेड़ से फंदे के सहारे लटक रहा था, जबकि शरीर गलकर नीचे गिर गया था। युवक की शिनाख्त (Shubham Kashyap Suicide case) नहीं होने पर पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को वहीं दफन कर दिया था। 2 दिन बाद ही युवक की पहचान शहर के मायापुर निवासी शुभम कश्यप के रूप में हुई। मौके से आए वीडियो व खुद निरीक्षण करने के बाद परिजन ने शुभम की हत्या का शव फांसी पर लटकाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इधर कोतवाली पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को कब्र से खुदवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।

बता दें कि 25 जुलाई की दोपहर वन कर्मचारियों ने शहर के महामाया पहाड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश देखी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस (Ambikapur Kotwali police) व फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव का आधा हिस्सा बारिश में गल कर नीचे गिर गया था। जबकि सिर का कंकाल फंदे पर झूल रहा था। वहीं मौके पर चप्पल, कपड़े व कुछ दवाइयां मिली थीं।

इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया था तथा शव की शिनाख्त में जुटी थी। पुलिस ने जब गुम इंसान खंगाला तो पता चला कि कोतवाली के पीछे स्थित मायापुर निवासी एक युवक 11 जुलाई से लापता (Shubham Kashyap missing) है। पुलिस ने जब परिजन को बुलाया तो कपड़े व कंधे पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान शुभम कश्यप पिता स्व. मुन्ना कश्यप 37 वर्ष के रूप में की थी। दरअसल 13 जुलाई को परिजन ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह नशे का आदी था।

Ambikapur crime: कब्र से निकलवाया गया शव

मृतक की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराकर महामाया पहाड़ से दफन शव को कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव (Dead body) परिजन को सौंप दिया है। परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इधर परिजन का कहना है कि शुभम की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

गले में लपेटा हुआ था तार

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या कर गले में तार लपेटकर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। उन्होंने कहा कि शुभम नशे का आदी था लेकिन आत्महत्या (Commits suicide) करने वह ऐसी जगह पर क्यों जाता, जहां किसी का आना-जाना नहीं होता है। फिलहाल लिखित शिकायत और पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग