27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Girlfriend Murder in Surajpur: इस शख्स ने प्रेमिका को पार्क में मिलने बुलाया, फिर चाकू से रेंत दिया गला, भागते-भागते गिरी, हुई मौत

Girlfriend murder case: किसी और युवक से अफेयर के शक में प्रेमी ने वारदात को दिया अंजाम, पार्क में मौजूद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, अंबिकापुर ले जाते समय तोड़ा दम
2 min read
Google source verification
Young girl murdered by boyfriend in Surajpur

Girlfriend murder in Surajpur, मृतका राधिका राजवाड़े और आरोपी रितेश राजवाड़े (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर के नेहरू पार्क में रविवार की रात प्रेमी-प्रेमिका बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच प्रेमी ने कहा कि तुम्हारा किसी और से भी अफेयर चल रहा है न। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और प्रेमी ने चाकू से युवती (Girlfriend murder to cut throat) का गला रेत दिया। इस दौरान युवती इधर-उधर जान बचाने भागने लगी, लेकिन खून ज्यादा बह जाने से वह वहीं गिर गई। पार्क में रहे अन्य लोगों ने उसे तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में रेफर किए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया जा रहा था, इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इधर सूरजपुर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसने किसी और से अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या की बात स्वीकार की है।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत भंडारपारा निवासी 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े सूरजपुर में किसी अधिवक्ता के घर रहकर घरेलू काम करती थी। उसका ग्राम कुरुवां निवासी रितेश राजवाड़े से प्रेम-प्रसंग (Girlfriend murder in Love affair) चल रहा था। रविवार की देर शाम रितेश ने राधिका को सूरजपुर के नेहरू पार्क में मिलने बुलाया। दोनों करीब 1 घंटे तक वहां बैठकर बातचीत करते रहे।

इस दौरान प्रेमी ने युवती से कहा कि तुम्हारा किसी और लडक़े से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच रात करीब 8 बजे युवक ने अपने पास रखे चाकू से युवती का गला रेंत दिया।

इसके बाद वह चाकू लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती जान (Girlfriend murder) बचाने पार्क में इधर-उधर भागती रही, लेकिन थोड़ी दूर जाकर वह गिर गई। यह देख पार्क में रहे अन्य लोगों ने उसे खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

Girlfriend murder in Park: मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते हुई मौत

युवती का इलाज जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरु किया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। सोमवार को पीएम पश्चात युवती का शव (Young girl murder) उनके परिजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती की गला रेंतने के बाद आरोपी चाकू लेकर बाइक से फरार हो गया था। सूरजपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नगर से लगे ग्राम पीढ़ा स्थित यूकेलिप्टस नर्सरी से आरोपी रितेश राजवाड़े (Murder accused arressted) को दबोच लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने किसी और से अफेयर के शक में चाकू से गले पर वार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग