9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कैलाश विजयवर्गीय ने की ममता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विजयवर्गीय ने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने को लेकर ममता के बयान की निंदा की। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी अड्डों पर किया था एयर स्ट्राइक।

2 min read
Google source verification
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर कैलाश विजयवर्गीय ने की ममता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है वहीं दूसरी और एयर स्ट्राइक पर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिन एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा, जिसको लेकर अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने ममता के बयान की निंदा की और कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई स्ट्राइक को लेकर टिप्पणी करना बेहद दुखद है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर ममता बनर्जी को सबूत चाहिए।

विजयवर्गीय ने की केस दर्ज करने की मांग

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को आगामी चुनाव में सबक सिखाना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा इस तरह के बयान जो प्रो-पाकिस्तान हो और हमारे सुरक्षाबलों पर ही सवाल खड़े करता हो, उसकी कड़ी निंदा करता है।

कौन थीं वह महिला जो अटारी-वाघा बॉर्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन के साथ रहीं मौजूद?

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि गुरुवार को ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा था कि हमारे जवानों का जीवन राजनीति से ज्यादा कीमती है। इसलिए पाकिस्तान के बालाकोट में हुए हवाई हमले का पूरा सच देश को जानने का अधिकार है। आगे यह भी कहा था कि सुरक्षा बलों को तथ्यों के साथ सामने आने का मौका मिलना चाहिए। मालूम हो कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट में मौजूद आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में 300 से अधिक आतंकियों को ढेर करने का दावा किया गया था।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.