
पुलवामा हमले के बाद कमल हासन का बड़ा सवाल, कश्मीर में जनमत संग्रह करवाने से क्यों डर रही सरकार
नई दिल्ली। पुलवामा हमले को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस बीच मक्कल निधि मय्यम पार्टी के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने बड़ा बयान दिया है। कमल हासन ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग कर डाली है। दरअसल रविवार को चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल हासन ने पुलवामा हमले के बाद सवाल करते हुए पूछा कि भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करवा रहा है। भारत सरकार किससे डर रही है?
यही नहीं एमएनएम के अध्यक्ष कमल हासन ने सैनिकों की शहादत के लिए दोनों देशों के राजनेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा है कि इस घटना के लिए दोनों देशों के राजनेता जिम्मेदार हैं। ‘वे किस चीज से डरते हैं? वे राष्ट्र को विभाजित करना चाहते हैं। यह (कश्मीर) भारत का है, यही स्थिति सीमा पार भी रहती है।
आजाद कश्मीर में जिहादियों के फोटो हीरो की तरह लगाए जा रहे हैं। यह एक मूर्खतापूर्ण हरकत है।’आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह को लेकर लंबे समय से देश में बहस जारी है। जनमत संग्रह के आधार पर राज्य की जनता को खुद तय करना होगा कि उन्हें भारत के साथ रहना है या नहीं?
उधर.. मेगास्टार रजनीकांत ने जिस तरह से रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद कमल हसन ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और रजनीकांत पर निशाना साधा है। हसन ने कहा कि यहां ग्राम सभा कई दशकों से है, लेकिन जब से मैने गांवों में सभाएं करना शुरू किया है अन्य लोगों ने उनकी नकल शुरू कर दी है और वह गांवों में सभाएं कर रहे हैं।
Updated on:
18 Feb 2019 01:36 pm
Published on:
18 Feb 2019 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
