बीजेपी विधायक सबसे ज्यादा दागदार
आपराधिक छवि वाले बीजेपी के विधायकों की संख्या सबसे अधिक है। बीजेपी के 103 विधायकों की जांच-पड़ताल में एडीआर ने पाया कि 41 प्रतिशत अर्थात 42 विधायक ऐसे हैं जिनके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर और जनता दल (सेक्युलर) तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के 78 में 23 और जेडीएस के 37 में से 11 विधायक इस श्रेणी के हैं। बीजेपी के 29, कांग्रेस के 17 और जेडीएस के आठ विधायकों के खिलाफ संगीन आपराधिक मुकदमे हैं।