
चुनावी राज्यों में गुटबाजी शुरू (Photo-IANS)
Congress leadership crisis: इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस में गुटबाजी की बात सामने आने लगी है। इसके अलावा राज्यों में नेतृत्व को लेकर सवाल भी पार्टी के सामने नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं। केरल से लेकर असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल तक पार्टी के भीतर असंतोष और सहयोगी दलों के साथ तनाव ने केंद्रीय नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। सोमवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे की खबर के बाद हलचल तेज हो गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रदेश नेतृत्व उन्हें नजरअंदाज कर रहा है। हालांकि बाद में आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया।
राज्य में भाजपा के मजबूत नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे कांग्रेस का गहरा संकट बताया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया है। मैंने उनसे फ़ोन पर बात की, और उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया है। मैं चाहता हूँ कि वे BJP में शामिल हों क्योंकि वे असम में कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता हैं।
मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस में बवाल मच गया है। उन्होंने पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार की तारीफ करते हुए तीसरी बार सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी कर दी। हालांकि कांग्रेस समर्थित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) चुनाव में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहा है। अय्यर ने कहा कि “कांग्रेसी होने के नाते मैं UDF की जीत चाहता हूं, लेकिन गांधीवादी होने के नाते सच बोलना मेरा कर्तव्य है।”
मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने दूरी बनाते हुए कहा कि यह उनका निजी मत है, पार्टी की आधिकारिक लाइन नहीं। कई नेताओं ने बयान को अनावश्यक और समय के अनुरूप नहीं बताया। पार्टी प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस राष्ट्रीय हित और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।
तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ सीट बंटवारे और सत्ता साझेदारी को लेकर तनाव बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के बाद सरकार में साझेदारी नहीं होगी। वहीं कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने पार्टी को नजरअंदाज करने पर राजनीतिक परिणाम की चेतावनी दी। अभिनेता-राजनेता विजय की नई पार्टी TVK के उभार ने समीकरण और जटिल कर दिए हैं।
Published on:
17 Feb 2026 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
