28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव में ठाठ-बाट से प्रचार करेगी बीजेपी, 36 बार हेलीकॉप्टर की ली जाएंगी सेवाएं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी 36 बार हेलीकॉप्टर उपयोग की इजाजत मांगी है, वहीं कांग्रेस सिर्फ दो बार हेलीकॉप्टर से प्रचार करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 28 Apr 2018, 9:15 PM IST

MODI

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के तहत उसने अपने 40 स्टार प्रचारकों के लिए चुनाव आयोग से 36 बार हेलीकॉप्टर के उपयोग की इजाजत मांगी है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सिर्फ बार बार हेलीकॉप्टर के उपयोग के लिए आयोग को पत्र लिखा है। जिसे आयोग की मंजूरी मिल गई है।

40 प्रचारकों के लिए बीजेपी ने मांगे 32 हेलीकॉप्टर
राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि हेलीकॉप्टरों के उपयोग के लिए कम से कम 52 आवेदनों को अनुमति दे दी गयी है। इसमें बीजेपी के 36,जतना दल (सेक्युलर) के नौ और कांग्रेस के दो हैं। पांच अन्य आवेदनों को भी स्वीकर कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: भगोड़ा विजय माल्या कनार्टक चुनाव में डालना चाहता है वोट, बोला- ये मेरा अधिकार

रैली और बैठक में कांग्रेस आगे
चुनाव आयुक्त ने कहा कि कांग्रेस ने अधिक से अधिक बैठकें, रैली और नुक्कड़ बैठकों की अनुमति मांगी है। इसके बाद इसमें बीजेपी और जनता दल सेक्युलर का स्थान है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अति संवेदलशील और अधिक खर्चे वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। उन पर बारीक नजर रखी जा रही है।

बीजेपी की स्टार लिस्ट में कई दिग्गज
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारों में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी की लोकसभा सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी जल्द ही दक्षिणी राज्य पहुंचेंगे। पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनंत कुमार, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और कौशल विकास मंत्री अनंतकुमार हेगड़े भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पार्टी प्रचारकों में से एक हैं

12 रैली करेंगे पीएम मोदी
बीजेपी प्रवक्ता एस. शांताराम ने बताया कि12 मई को होने वाले चुनाव के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री एक मई को राज्य का दौरा कर सकते है और चुनाव से पहले राज्य भर में उनकी कम से कम 10-12 रैलियां होने की संभावना है। मोदी बेंगलुरू और मैसूर के अलावा राज्य के चारों क्षेत्र तटीय, उत्तर, मध्य और दक्षिण का दौरा कर सकते हैं और 10 मई तक प्रत्येक दिन दो-तीन रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

224 सीटों के लिए 12 मई को चुनाव
राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को मतदान होगा। इनमें से 32 सीटें अनुसूचित जाति और 15 जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। मतगणना 15 मई को होगी।