25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: राहुल गांधी ने जिस ढाबे पर पकौड़े खाए वो बंद हो गया

ढाबा बंद होने पर लोग मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि जबसे राहुल गांधी ने इस दुकान पर मिर्च के पकौड़े खाए हैं ये बंद हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 25 Apr 2018, 6:16 PM IST

Karnataka Election

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कर्नाटक प्रवास के दौरान जिस ढाबे पर चाय और पकौड़ों का लुत्फ उठाया तो वह बंद हो गया है। कुछ ही समय में यह ढाबा 'राहुल वाली दुकान' के नाम से मशहूर हो चुका था, लेकिन पिछले 15 दिन से इसका बंद होना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि जबसे राहुल गांधी इस दुकान पर आएं है, ये बंद हो गई।

राहुल ने खाए थे मिर्ची के पकौड़े
12 फरवरी को राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव की तैयारियों के लिए रायचूर पहुंचे थे। यहां रोड शो के दौरान हाइवे के किनारे स्थित मौलाना के ढाबे पर कांग्रेसी नेताओं के साथ कुछ देर रुककर चाय और मिर्च के पकौड़ों का स्वाद लिया। ढाबे के मालिक ने कांग्रेसी नेताओं की जमकर आवभगत की थी। उसने अपनी दुकान में राहुल गांधी की पकौड़ों के साथ वाली तस्वीर भी लगा रखी है।

यह भी पढ़ें: दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर उठे सवाल, सिद्धारमैया बोले- मोदी को भूल गए क्या

शादी की तैयारियों के लिए बंद हुआ ढाबा
दरअसल मौलाना के घर में एक शादी है। जिसकी तैयारियों की वजह से उनका ढाबा पिछले 15 दिन से बंद है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह बातें होने लगीं।

ढाबे के मालिक को राहुल का इंतजार
जिस दिन राहुल गांधी ने मौलाना के ढाबे पर पकौड़े खाए ढाबा सुर्खियों में आ गया। ढाबे के मालिक चाहते हैं कि अगली बार राहुल जब भी कर्नाटक आएं तो उनके ढाबे पर जरूर रुकें। वो इस बार भी राहुल को गर्मा-गरम पकौड़े और स्पेशल चाय पिलाना चाहते हैं।

कर्नाटक का चुनावी गणित
कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी। वर्तमान में राज्य में कांग्रेस सत्ता में है। कांग्रेस के पास 122 व बीजेपी के पास 43 सीटें हैं। भाजपा कर्नाटक को दक्षिण के प्रवेशद्वार के तौर पर देख रही है, जहां वह अपने आधार को बढ़ाना और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा सीटों के लिए अपनी जड़ें जमाना चाहती है। बीजेपी यहां 2008 से 2013 तक सत्ता में रही थी। कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है।