25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर उठे सवाल, सिद्धारमैया बोले- मोदी को भूल गए क्या

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी अंतिम सूची जारी की। इनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बादामी सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 22 Apr 2018, 6:04 PM IST

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दो सीटों पर चुनाव लड़ने से राजनीति तेज हो गई है। जनता दल सेक्युलर ने सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें डर है कि वो चामुंडेश्वरी सीट से हार जाएंगे इसी वजह से वो बादामी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके जवाब में सिद्धारमैया खुद की तुलना पीएम मोदी से कर दी।

मोदी-कुमारस्वामी भी लड़ चुके हैं दो सीट पर चुनाव
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी की। इनमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बादामी सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है। वे डॉ देवराज पाटिल की जगह उम्मीदवार बनाए गए हैं। लिस्ट के आने के बाद उन्होंने जनता दल सेक्युलर के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये नियम जदएस के अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी पर लागू होता है क्योंकि वह भी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा का चुनाव दो सीटों से लड़ा था।

चामुंडेश्वरी औरबादामी सीट से लड़ेंगे चुनाव
सिद्धारमैया ने कहा कि बादामी सीट से चुनाव लड़ने के कारण चामुंडेश्वरी सीट पर उनकी जीत पर प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वहां के लोगों यह पहले तय कर लिया है कि उन्हें किसे चुनना है। कुमारस्वामी इस निवार्चन क्षेत्र में चाहे जितने दिन चुनाव प्रचार कर लें। बता दें कि गुरूवार को सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।

6 सीटों पर उम्मीदवार बदले
कांग्रेस ने रविवार को जो सूची जारी की उसमें पांच नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जबकि 6 प्रत्याशियों को बदल दिया गया है। नए उम्मीदवारों में किट्टूर से डॉ. बी. इनामदार, नागथेन (सुरक्षित) सीट से विट्ठल डी. कटकधोंड, सिंदगी सीट से मल्लन्ना निगन्ना सली, रायचुर से सय्यैद यासीन, शांति नगर से एनए हर्रीश को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बादामी से डॉ. देवराज का टिकट कटा है। इसके अलावा जगलपुर से एएलपुष्पा को हटाकर एचपी राजेश, तिप्तूर सीट से बी. नंजामारी की जगह के. शदकेशरी, मल्लेश्वरम से एमआर शीथराम की बजाय अब केंगल श्रीपदा रेणु पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पद्मनाभ नगर से बी. गुरुप्पा नायडू की जगह पर अब एम. श्रीनिवास कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 15 मई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग