25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी साल में जूता बांटने आ रहे हैं मोदी, कांग्रेस ने साधा निशाना

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:32 PM IST

Modi is coming to share shoe in election year, congress satirise

शहडोल- प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आ रहे हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के इस मंडला दौरे पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
कांग्रेस की न्याय यात्रा जब शहडोल में थी उस दौरान गुरुवार को सुबह कांग्रेस ने प्रेस कांन्फ्रेंस किया, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हुए, जहां प्रेस कांन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा मुख्यमंत्री एक ओर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं, और अब चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में तेंदूपत्ता श्रमिकों को जूता, बोतल और साड़ी बांटने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 24 अप्रैल को मंडला जिले में आ रहे हैं, जहां आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी तेंदू पत्ता संग्राहकों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे। मतलब साफ है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का निशाना इसी ओर था।

पत्रकारों के साथ चर्चा के दौरान इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले साढ़े चौदह सालों से सभी वर्गों की अनदेखी कर रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। न्याय यात्रा में कम लोगों के पहुंचने पर अरुण यादव ने कहा कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है, इस वजह से न्याय यात्रा में कम लोग पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में गुटबाजी की बात भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी गुटबाजी है उसे चुनाव तक दूर कर लिया जाएगा।

गुजरात मॉडल से होगा टिकटों का बंटवारा : अजय सिंह
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि टिकटों का बंटवारा इस बार किसी नेता की सिफारिश पर नहीं बल्कि गुजरात की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों का चयन तीन स्तर पर किया जाएगा, जो खरा उतरेगा उसे टिकट दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान माना कि शहडोल में संगठन कमजोर है। यहां सुधार की गुंजाइश है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में माहौल भाजपा के खिलाफ है। उन्होंने प्रीति रघुवंशी का मामला उठाते हुए कहा कि उसके परिजनों को धमकाया जा रहा है। सरकार, पुलिस और अन्य एजेंसियां इस मामले में आरोपियों के साथ खड़ीं हैं। दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा के बारे में अजय सिंह ने कहा कि ये उनकी निजी यात्रा थी।