
शहडोल- संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में शीघ्र ही यात्रियों को पांच रुपए व आठ रुपए प्रति लीटर की दर से आरओ का पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए स्टेशन में वाटर वेडिंग मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए रेल विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को आदेश भी जारी कर दिए गए है और प्लेटफार्म में स्थान भी चिंहित कर लिए गए है।
पहला डब्लू वी एम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक में आरपीएफ ऑफिस के बाजू मेें वाटर बूथ के पास एवं दूसरा डब्लू वी एम प्लेटफार्म नम्बर दो में पुराने फुट ओवर ब्रिज के पास पोल नम्बर सात-आठ के पास लगाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वाटर वेंडिंग मशीन लगने से यात्रियों को एक लीटर पानी मात्र पांच रुपये में तब मिलेगा जब उनके पास बॉटल उपलब्ध होगा।
यदि यात्री के पास बॉटल नहीं है तो उसे बॉटल सहित पानी आठ रुपए में मिलेगा। पता चला है कि यात्री एक रुपए में भी 300 एमएल पानी ले सकते हैं। इसके लिए अलग से व्यवस्था रहेगी।
पानी की करनी होगी नियमित व्यवस्था
बताया गया है कि रेलवे स्टेशन में वाटर वेंडिंग मशीन तो लग जाएगी, मगर उसको नियमित पानी उपलब्ध कराना होगा। फिलहाल स्टेशन के नल कनेक्शन से ही उन्हे जोड़ा जाएगा। जिससे यदि भविष्य में पानी की किल्लत होगी तो डब्लू वी एम में भी पानी का संकट आ जाएगा। यानि मशीन खड़ी रहेगी और यात्रियों को पानी नसीब नहीं होगा। इसलिए रेल विभाग को उक्त मशीनों के लिए नियमित पानी सप्लाई की व्यवस्था करनी होगी।
शुरू है मशीन लगने का काम
दपूमरे, बिलासपुर रेल मंडल पीआरओ अम्बिकेश साहू के मुताबिक शहडोल रेलवे स्टेशन में वॉटर वेंडिंग मशीनें लगने के आदेश विभाग के आईआरटीसीसी कम्पनी को दिए जा चुकें हैं और शहडोल में मशीन लगने का काम भी चालू हो चुका है। आगामी पन्द्रह दिनों के भीतर रेल यात्रियों को वॉटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
Published on:
22 Apr 2018 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
