
Karnataka Modi
नई दिल्ली। कनार्टक विधानसभा चुनाव का प्रचार का पड़ाव अंतिम चरण में है। यही कारण है कि चुनाव मैदान में डटी सियासी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके पीएम मोदी ने मंगलवार को विजयपुरा में चुनावी सभा की। इस दौरान पीएम ने कहा कि जनता कांग्रेस पांच साल की कठोर सजा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। आलम यह है कि अब कांग्रेस के नेता हार के बहाने तलाश रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस एक दूसरे को लड़ाने का काम करती है। इस दौरान मोदी ने चुनाव नतीजे को लेकर आए ओपिनियन पॉल् पर मोदी ने साधा निशाना साधा।
कांग्रेस पर साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज मैं उस पावन धरती पर हूं, जो भगवान बसवेश्वरा से सरोकारित है।उन्होंने कहा कि बसवेश्वरा ने सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने वोटों के चक्कर में उसका उलटा किया। उन्होंने कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही कांग्रेस बसवन्ना के विचारों के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में 50 सालों तक पैर जमा कर रखने वाली कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेई की सरकार आई तो कहीं जाकर भगवान बशेश्वर की मूर्ति संसद में लगाई गई।
बीजापुर कर्नाटक का नौवां सबसे बड़ा शहर है और इसे ऐतिहासिक स्मारकों में वास्तुशिल्प महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर 10वीं -11वीं शताब्दी में चालुक्यों द्वारा स्थापित किया गया था और इसे पहले विजयपुरा नाम से जाना जाता था। यह शहर 13वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में दिल्ली में खिलजी सल्तनत के दौरान विशेष रूप से सामने आया था। मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा 'गोल गुंबज' बीजापुर का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा गुंबद है। बात करें क्षेत्रीय राजनीति की, तो इस सीट पर जंग हमेशा कांग्रेस और भाजपा के बीच रही है। बीजापुर निर्वाचन क्षेत्र में पिछले छह चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही तीन-तीन चुनाव जीते हैं। हालांकि भाजपा नेता अप्पासाहेब मालप्पा पट्टानाशेट्टी ने 2004 और 2008 चुनाव में लगातार जीत दर्ज की थी, लेकिन 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार मकबूल एस. बागवान ने करीब नौ हजार वोटों के अंतर से इस सीट पर हासिल की थी।
Published on:
08 May 2018 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
