एक जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मोदी हमेशा कहते रहते हैं कि अच्छे दिन आए गए, अच्छे दिन आ गए, लेकिन हमें कोई बताए कि अच्छे दिन कहां आ गए हैं। सीएम ने कहा कि मोदी हिंदी में बोलकर यह सोचते रहते हैं कि हमे कुछ समझ नहीं आता, लेकिन हमे सब समझ आता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय और समाजवाद में विश्वास नहीं करती। उन्होंने अनंत कुमार हेगड़े पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी ने एक नालायक आदमी को केन्द्रीय मंत्री बना रखा है। सिद्धारमैया ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री संविधान में बदलाव करना चाहेंगे तो देश में बड़ा खून खराबा हो सकता है।