जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का कर्नाटक में 8000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। जबकि देश में आम लोगों की जेब काटकर पैसे वालों को मालामाल किया जा रहा है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। लोगों से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में यदि कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों के की बेहतरी के लिए योजनाएं लाईं जाएगी और उनका 10 दिनों के भीतर कर्ज माफ कर दिया जाएगा।