
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा फ्लोर टेस्ट से पहले HD Kumaraswamy ने बतौर मुख्यमंत्री अपना आखिरी भाषण दिया। सियासी रस्साकस्सी के बीच विधानसभा में सीएम ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता से माफी मांगता हूं। कुमारस्वामी ने सदन में कहा कि मैं राजनीति में दुर्घटनावश आया।
जनता से माफी मांगता हूं: सीएम
कुमारस्वामी की अगुआई वाली Congress JDS Alliance Government को मंगलवार की शाम तक बहुमत सिद्ध करना है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है। इसी दौरान सीएम एचडी कुमारस्वामी ने सदन में कहा कि चर्चा के लिए सदन का ज्यादा समय लग गया, मैं इसके लिए भी माफी मांगता हूं। मैं पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम के बारे में बात नहीं करूंगा।
विपक्ष को सत्ता की जल्दी: कुमारस्वामी
सीएम ने कहा कि मैं विधानसभा स्पीकर और जनता से तहेदिल से माफी मांगता हूं। स्पीकर सर अगर आप दुखी हुए हैं तो मैं आपसे माफी मांगता हूं। मैंने अबतक कई अच्छे और कई गलत काम किए हैं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष को सत्ता में आने की बड़ी जल्दी है।
'मैं राजनीति में नहीं आना चाहता था'
भावुक होकर एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि शादी के दौरान ही मैंने अपनी पत्नी से कहा था कि में हमेशा राजनीति से दूर रहूंगा। उसने भी कहा था कि वे किसी नेता से शादी नहीं करना चाहती थी। मैं तो फिल्मी बैकग्राउंड से हूं और प्रोड्यूसर रह चुका हूं।
'छोड़ सकता हूं सीएम पद'
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बहुत संवेदनशील और भावनात्मक इंसान हूं। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ खूब लिखा गया। ये देश मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या मुझे इसके लिए मुख्यमंत्री होना चाहिए। मैं बहुत दुखी हो गया हूं। अगर जरुरत हुआ मैं मुख्यमंत्री पद खुशी खुशी छोड़ सकता हूं।
उम्मीद थी लोग बदल जाएंगे: कुमारस्वामी
बागी विधायकों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कुमारस्वामी ने कहा कि उम्मीद थी कि लोग खुद को बदल सकते हैं। विपक्ष को को सत्ता में आने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है। मैंने इस सरकार को बचाने की भरपूर कोशिश की है।
Updated on:
24 Jul 2019 09:19 am
Published on:
23 Jul 2019 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
