
आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी कैबिनेट में एक बार फिर फेरबदल करना चाहते है। सीएम केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना से इस विषय पर मंजूरी मांगी थी। एलजी ने भी कैबिनेट फेरबदल की इस मांग को मंजूरी प्रदान कर दी है। बताया जा रहा है कि, एलजी के पास कैबिनेट में फेरबदल की फाइल चार दिन से लंबित पड़ी हुई थी। अब इस मामले में मुहर लगाई है। सीएम केजरीवाल ने आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। आतिशी के पास पहले से शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है।
दिल्ली सरकार में कुल 7 मंत्री
इससे पूर्व कैबिनेट में सचिन जैन, मनीष सिसोदिया भी कैबिनेट में थे। पर जेल जाने के बाद दोनों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली में कुल विधायकों की संख्या 7 है। और किसी भी सरकार में कुल विधायकों के 10 फीसद ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस गणना के अनुसार दिल्ली सरकार में कुल 7 मंत्री ही हो सकते हैं।
यह भी पढ़े - विपक्षी दलों की बैठक मे एक नया पेंच, केजरीवाल का अल्टीमेटम, अध्यादेश पर कल तक समर्थन दे कांग्रेस, नहीं तो...
दिल्ली सरकार के सात मंत्रियों के नाम
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी पर दो नए विभाग मिलने के बाद सबसे अधिक विभाग वाली मंत्री बन गईं है। दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित सात मंत्री हैं। इनमें इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद, सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
वित्त-राजस्व की मंत्री बनाई गईं आतिशी
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। पर अब वित्त व राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी आतिशी को दे दी गई है। एलजी विनय सक्सेना ने इस पर मंजूरी की मुहर लगा दी है।
आतिशी के पास 11 विभाग की जिम्मेदारी
आतिशी के पास और कुल मिलाकर ही 11 विभाग हो गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, शिक्षा, कला संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा एवं जनसंपर्क विभाग पहले से ही थे।
यह भी पढ़े - दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभालती तो हमे दे दीजिए - केजरीवाल, मीनाक्षी लेखी बोलीं - डिप्टी सीएम को छुड़वाने का है इरादा
Updated on:
29 Jun 2023 05:21 pm
Published on:
29 Jun 2023 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
